फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटीएम कार्ड बदल उड़ाए 26 हजार

Wed, 29 Jun 2016 11:27 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/दालतपुर चाक
विज्ञापन
g - फोटो : getty images
विज्ञापन
क्षेत्र के समीपवर्ती गांव डंगोह खास में अज्ञात शातिर ने एटीएम बदलकर एक व्यक्ति को 26 हजार का चूना लगा दिया। पीड़ित ने मामले को लेकर पुलिस को भी शिकायत सौंपी है, जिस पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस मामले को लेकर सीसीटीवी फुटेज भी खंगालेगी।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक डंगोह खास निवासी अजमेर ने बताया कि वह सोमवार को दौलतपुर में एचडीएफसी बैंक के एटीएम में गया और नकदी निकालने का प्रयास किया। लेकिन, जब नकदी नहीं निकली तो इसी बीच एक अज्ञात व्यक्ति एटीएम कक्ष में आया और मदद का बहाना लगाकर मदद करने लगा। शातिर ने अजमेर को बातों के जाल में उलझाकर एटीएम कार्ड भी बदल लिया और कोड भी चुरा लिया। इसके बाद शातिर ने एटीएम मशीन में तकनीकी कारणों के चलते नकदी न निकलने की बात कही और अजमेर को किसी अन्य मशीन में जाकर नकदी निकालने को कहा।

जब वह दौलतपुर से गोंदपुर बनेहड़ा स्थित एटीएम पहुंचे तो उन्होंने वहां देखा कि उनका एटीएम कार्ड बदला हुआ है, जिस पर उनके होश उड़ गए। खाते की जांच करने पर पाया कि उनके खाते से रामगढ़ पंजाब के एटीएम से 25000 और लखनपुर जम्मू से 1300 रुपये एक ही दिन में निकाल लिए गए हैं। अजमेर सिंह अली ने बताया कि उन्होंने मकान का काम लगाया हुआ है। लोगों को मजदूरी देने के लिए वह नकदी लेने गए थे। पीड़ित ने मामले की सूचना पुलिस को दी, जिस पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। उधर, दौलतपुर चौकी प्रभारी एएसआई हरजीत सिंह ने बताया कि पुलिस ने शिकायत मिलने के उपरांत मामले की जांच शुरू कर दी है। उन्होंने कहा कि जिस एटीएम कक्ष से नकदी निकाली गई है, उसकी भी सीसीटीवी फुटेज खंगाली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें