फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क दुर्घटनाओं में तीन जख्मी

Sat, 26 Mar 2016 07:33 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/ऊना
विज्ञापन
सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जिला के अंब और बसाल में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोग घायल हो गए हैं। घायलों को उपचार के लिए 108 रोगी वाहन की मदद से अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। पुलिस ने मामलों की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार पहले सड़क हादसे में अंब के पक्का परोह में बाइक स्किड होने से बाइक सवार दो युवक घायल हुए हैं। घायलों की पहचान रामलाल (34) निवासी ठठ्ठल व पवन (35) निवासी ठठ्ल के रूप में हुई है। घायलों को तुरंत 108 रोगी वाहन की मदद से अस्पताल में दाखिल करवाया गया। वहीं, दूसरा हादसा ऊना के बसाल में पेश आया है। इसमें बाइक के आगे अचानक मवेशी आ जाने से बाइक सवार महिला घायल हो गई है।

घायल महिला की पहचान संतोष कुमारी (47) निवासी बसाल के रूप में हुई है। घायल महिला को उपचार के लिए 108 रोगी वाहन कर्मियों ईएमटी सन्नी तथा पायलट गुरदीप की मदद से क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में भर्ती करवाया गया, जहां पीड़िता का उपचार जारी है। एसपी ऊना अनुपम शर्मा ने बताया कि पुलिस ने दोनों मामलों की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें