फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध शराब के साथ तीन गिरफ्तार

Sun, 14 May 2017 10:23 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊना।
विज्ञापन
- फोटो : demo pic
विज्ञापन
जिला पुलिस ने तीन अलग-अलग जगहों पर छापामारी के दौरान अवैध शराब के साथ तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने शराब की खेप को कब्जे में लेकर दोनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक पुलिस चौकी शहर के तहत बस अड्डे के पास एक खोखे से छह हजार मिली अंग्रेजी शराब, 7200 मिली बीयर तथा तीन हजार मिली देसी शराब बरामद की है। इसके अलावा पुलिस थाना हरोली के पुलिस कर्मियों ने गुप्त सूचना के आधार पर पंजावर में एक दुकान में छापामारी कर 12 हजार मिली देसी शराब बरामद की है। थाना हरोली के ही पुलिस कर्मियों ने सलोह में भी एक कान्फेक्शनरी की दुकान में छापामारी के दौरान दुकान से 12,750 मिली देसी शराब बरामद की है। एसपी अनुपम शर्मा ने बताया कि पुलिस ने आरोपी अश्वनी कुमार निवासी सलोह, दूसरे आरोपी अजय कुमार निवासी ऊना तथा तीसरे आरोपी रोहित कुमार निवासी लोअर पंजावर के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें