फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जहरीले सांपों ने दो लोगों को डसा

Thu, 15 Sep 2016 11:06 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
गांव झलेड़ा और लमलैहड़ी में अलग-अलग घटनाओं में दो लोगों को सांप ने डस लिया। तबीयत बिगड़ने पर पीड़ितों को उपचार के लिए ऊना अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उपचार जारी है। जानकारी के अनुसार पहली घटना झलेड़ा में पेश आई। जहां 12 वर्षीय दिलप्रीत झलेड़ा स्थित एक पोल्ट्री फार्म के समीप खेल रहा था। अचानक उसे सांप ने डस लिया। बताया जा रहा है कि सांप ने दिलप्रीत को दो जगहों पर डसा है। वहीं, दूसरी घटना लमलैहड़ी में पेश आई। जहां सुदेश कुमार (32) बुधवार सायं कार्य कर रहा था। अचानक ही उसे सांप ने डस लिया। उधर, सीएमओ ऊना प्रकाश दड़ोच ने बताया कि पीड़ितों को अस्पताल में उपचार दिया गया है। फिलहाल हालत खतरे से बाहर है। उन्होंने कहा कि सर्पदंश होने पर तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सीय सहायता लें। उधर, एसपी अनुपम शर्मा ने बताया कि पुलिस ने मामलों की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें