फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चिंतपूर्णी मंदिर के टगेट पर भिड़े सुरक्षाकर्मी

Thu, 11 Feb 2016 04:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
चिंतपूर्णी मंदिर के ऑउटगेट पर ड्यूटी पर तैनात दो सुरक्षा कर्मी आपस में ही भिड़ गए। मामला बुधवार देर शाम का है। ऑउटगेट पर तैनात दो सुरक्षा कर्मियों की किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। देखते ही देखते दोनों ने एक-दूसरे के साथ गालीगलौज करते हुए लात घूंसे बरसाने शुरू कर दिए। इस हाथापाई का नजारा मंदिर में आने जाने वाले श्रद्धालुओं ने भी खूब देखा। जब इस घटनाक्रम की मंदिर अधिकारी को जानकारी मिली तो उन्होंने दोनों को अपने कार्यालय में तलब किया और चेतावनी देकर छोड़ा। जानकारी के मुताबिक चिंतपूर्णी मंदिर के निकासी द्वार पर ड्यूटी दे रहे दो एक्स सर्विस मैन किसी बात को लेकर आपस में बहस करने लग पड़े। देखते ही दोनों पक्षों ने एक-दूसरे लात घूंसे बरसाने शुरू कर दिए। बाद में मौके पर स्थानीय दुकानदारों और अन्य सुरक्षाकर्मियों ने बीच बचाव करके मामला शांत करवाया। मंदिर अधिकारी सुभाष चौहान ने बताया कि उन्होंने दोनों को अपने कार्यालय में बुलाया। उन्होंने कहा कि सुरक्षाकर्मियों में किसी बात को लेकर आपस में कहासुनी हुई थी, जिन्हें दोबारा ऐसा न करने की चेतावनी देकर छोड़ दिया गया है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें