बंगाणा के एक गांव में नाबालिग के साथ गैंग रेप कर उसका अश्लील एमएमएस बनाने के मामले में चारों आरोपियों को अदालत में पेश किया गया। जहां से अदालत ने आरोपियों को छह मई तक पुलिस रिमांड पर भेज दिया। पीड़िता की शिकायत के मुताबिक यह घटना सितंबर 2015 की है।
पीड़िता ने बताया कि कुछ महीने पहले उसे एक लड़का बहला फुसलाकर एक पशु अस्पताल के कमरे में ले गया। जहां पर पहले से ही एक सरकारी कर्मचारी सहित तीन और युवक मौजूद थे। जहां चारों ने उसके साथ दुराचार किया। इस दौरान एक युवक ने उसकी अश्लील वीडियो भी बनाई। एसपी अनुपम शर्मा ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि आरोपियों को 6 मई तक रिमांड मिला है।