फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरे बाजार युवती का पर्स छीन स्कूटर सवार फरार

Sat, 04 Feb 2017 11:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
स्थानीय टक्का रोड पर शुक्रवार देर सायं स्कूटर सवार युवक सड़क किनारे जा रही एक युवती का बैग छीन फरार हो गए।
विज्ञापन


युवती के चिल्लाने पर स्थानीय लोग एकत्रित हो गए और इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक शीतला मंदिर ऊना के समीप रहने वाली शोभा शुक्रवार शाम करीब 8 बजे पिता संग ऊना से वापस घर जा रही थी।
विज्ञापन


इतनें में स्कूटर सवार युवकों ने युवती का बैग छीन लिया। युवती ने बताया कि बैग में करीब 5 हजार रुपये, मोबाइल, एटीएम सहित अन्य दस्तावेज रखे हुए थे। पुलिस चौकी ऊना से पुलिस कर्मी मौके पर पहुंचे और स्थानीय लोगों से पूछताछ की। बता दें कि पिछले दो माह में टक्का रोड पर लूट की यह पांचवीं वारदात सामने आई है, जिससे लोगों में दहशत बनी है। स्थानीय लोगों ने भी पुलिस प्रशासन से क्षेत्र में गश्त बढ़ाने की मांग की है। उधर, एसपी अनुपम शर्मा ने बताया कि पुलिस ने मौके पर पहुंच कर घटना स्थल का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें