नंगल। थाना पुलिस नंगल ने मंगलवार को नाकाबंदी के दौरान एक व्यक्ति को नशीले कैप्सूलों सहित गिरफ्तार किया है। उक्त आरोपी ने पुलिस को देखकर भागने की कोशिश भी की लेकिन पुलिस ने होशियारी के साथ उसे धर लिया। थाना प्रभारी इंस्पेक्टर सतीश कुमार ने बताया कि नंगल पुलिस ने एएसआई महिंद्र पाल के नेतृत्व में हवलदार केशव कुमार व जोगा सिंह ने गुप्त सुचना के आधार पर नंगल वर्कशॉप मुख्य मार्ग पर नाकाबंदी कर अपनी गश्त को तेज कर दिया। इस दौरान पैदल आ रहे वरिंद्र सिंह उर्फ मिक्कू पुत्र प्रकाश सिंह को रुकने के लिए कहा तो उसने भागने का प्रयास किया। पुलिस ने उसे पकड़ लिया। इस दौरान उसके पास से 33 नशीले कैप्सूल बरामद किए। युवक के खिलाफ एनडीपीएस के तहत मामला दर्ज कर लिया गया।