क्षेत्र की हिल व्यू कालोनी के पास तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से एक व्यक्ति बुरी तरह घायल हो गया है। इसे उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में भर्ती करवाया गया है, जहां चिकित्सकों की देखरेख में घायल का उपचार जारी है। पुलिस ने मामले के संदर्भ में जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक झलेड़ा निवासी जसवीर पैदल सड़क पर जा रहा था कि इसी दौरान हिल व्यू कालोनी के पास ऊना की ओर से आ रही एक कार ने सड़क पार कर रहे जसवीर सिंह को टक्कर मार दी। इससे वह बुरी तरह घायल हो गया। एसपी अनुपम शर्मा ने बताया कि पुलिस ने शिकायत के आधार पर कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।