फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध परिस्थितियों में व्यक्ति की मौत

Sun, 08 May 2016 11:12 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/ऊना
विज्ञापन
मृत शरीर - फोटो : demo pic
विज्ञापन
पुलिस थाना हरोली के तहत पंडोगा में एक 45 वर्षीय व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। मृतक की पहचान करनैल सिंह पुत्र ज्ञान सिंह निवासी पंडोगा के रूप में हुई है। पुलिस ने शव का ऊना अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक करनैल सिंह सुबह अपने घर में मौजूद था कि अचानक ही बेहोश होकर नीचे गिर गया। परिजनों व्यक्ति को उपचार के
विज्ञापन


लिए ईसपुर ले गए। हालत को गंभीर देखते हुए उसे ऊना अस्पताल रेफर कर दिया गया, लेकिन रास्ते में ही करनैल सिंह ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव का ऊना अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाया। आशंका जताई जा रही है कि करनैल सिंह की मौत हार्ट अटैक से हुई है, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही सही कारणों का खुलासा हो पाएगा। पुलिस अधीक्षक अनुपम शर्मा ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें