क्षेत्र के पंजोड़ा गांव में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर एक फार्म हाउस से छापामारी के दौरान तीन हजार मिली अवैध शराब पकड़ी है। बुधवार को जोल पुलिस चौकी प्रभारी अजीत सिंह ने अपनी टीम के साथ शाम के समय पंजोड़ा में यह कार्रवाई की। एसपी अनुपम शर्मा ने बताया कि पुलिस ने आरोपी अवतार निवासी दियाड़ा के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।