फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चूरापोस्त के साथ एक गिरफ्तार

Mon, 29 May 2017 11:43 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मैहतपुर (ऊना)।
विज्ञापन
विज्ञापन
नप मैहतपुर बसदेहड़ा के वार्ड नंबर पांच में करीब 12 किलो चूरा पोस्त सहित एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। व्यक्ति की पहचान लाल जी निवासी सुल्तानपुर यूपी के रूप में हुई है। जो कि पिछले 12 वर्षों से मैहतपुर बसदेहड़ा में किराए के मकान में रहता है। जानकारी के अनुसार लाल जी कुछ रोज पहले दिल्ली गया हुआ था। सोमवार सुबह वापस मैहतपुर बसदेहड़ा लौट रहा था कि वार्ड के ही एक व्यक्ति ने आवाज लगाई। आवाज सुनकर लाल जी भागने लगा, जिस पर व्यक्ति ने कुछ दूरी पर लाल जी को काबू कर लिया। व्यक्ति ने लाल जी की तलाशी ली, तो भारी मात्रा में चूरा पोस्त बरामद हुआ। इस पर पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर व्यक्ति से चूरा पोस्त कब्जे में लिया, जिसका वजन 12 किलो 468 ग्राम था। उधर, एसपी अनुपम शर्मा ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें