उपमंडल बंगाणा के एक गांव में युवती के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने एक युवक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना के बाद से युवती काफी सहमी हुई है। जानकारी के मुताबिक गांव की एक युवती पशुओं को चराने गई हुई थी कि इसी दौरान एक युवक ने युवती के साथ अभद्र व्यवहार करना शुरू कर दिया। जब युवती ने इसका विरोध किया तो युवक ने उसके साथ गालीगलौज करना शुरू कर दिया। युवती के शोर मचाने पर युवक मौके से फरार हो गया। पीड़िता ने मामले की पूरी आपबीती अपने परिजनों को बताई। इसके बाद मामले की शिकायत पुलिस को दी गई। उधर, बंगाणा थाना के एसएचओ त्रिलोक ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर युवक को हिरासत में ले लिया है। जबकि, मामले की आगामी कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।