मैड़ी के समीप दो साल पहले हुई कार लूट मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी को पुलिस ने अदालत में पेश किया, जहां उसे पांच दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार उपमंडल अंब के तहत मैडी के समीप वर्ष 2014 में चार लुटेरों ने एक कार किराए पर ली। कार के चालक को बांधकर खड्ड में फेंक दिया था और कार लेकर फरार हो गए थे। लुटेरों ने कार को चिंतपूर्णी से डेरा बाबा बड़भाग सिंह मैडी जाने के लिए किराए पर लिया था और मैड़ी के नजदीक पहुंचने पर वारदात को अंजाम दिया था।
उक्त मामले में अंब पुलिस ने दो आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। जबकि दो अन्य आरोपियों की पुलिस तलाश कर रही थी। मामले का तीसरा आरोपी जसबीर सिंह उर्फ बिट्टू फरीदकोट पुलिस की गिरफ्त में आ गया था। जिसे अंब पुलिस ने कार लूट मामले में प्रोटेक्शन वारंट पर गिरफ्तार किया है।
अंब के थाना प्रभारी मोहन रावत ने बताया कि मामले का तीसरा आरोपी फरीदकोट पुलिस की हिरासत में था। जिसे प्रोटेक्शन वारंट पर लिया गया है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया। 10 जून तक पुलिस रिमांड हासिल किया है। मामले का चौथा आरोपी अभी भी गिरफ्त में नहीं आया है। उसकी तलाश की जा रही है।