अंब बस अड्डा परिसर में एक फास्ट फूड की दुकान से 240 प्रतिबंधित नशीले कैप्सूल बरामद किए गए हैं। ड्रग इंस्पेक्टर और पुलिस ने दुकान में तलाशी के दौरान छुपाकर रखे प्रतिबंधित कैप्सूल बरामद किए। पुलिस ने एक गुप्त सूचना के बाद संयुक्त कार्रवाई की। ड्रग इंस्पेक्टर सन्नी कौशल ने बताया कि कैप्सूल एक फास्ट फूड की दुकान में छिपाकर रखे गए थे। जो कैप्सूल बरामद किए गए हैं वे प्रतिबंधित दवाओं की श्रेणी में आते हैं। आरोपी दुकान मालिक के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया है। अंब के थाना प्रभारी मोहन रावत ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।