फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में पूर्व उपप्रधान की मौत

Thu, 31 Mar 2016 07:24 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/ऊना
विज्ञापन
मृत शरीर - फोटो : demo pic
विज्ञापन
जिला मुख्यालय के निकटवर्ती गांव लालसिंगी में एक सड़क हादसे में झलेड़ा पंचायत के पूर्व उपप्रधान जसवीर सिंह की दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने मामले के संदर्भ में केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक बुधवार देर रात जसवीर सिंह अपने पर स्कूटर पर सवार होकर ऊना से झलेड़ा स्थित अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान लालसिंगी के पास एक तेजरफ्तार वाहन चालक ने स्कूटर को टक्कर मार दी, जिससे जसवीर बुरी तरह घायल हो गए। घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें क्षेत्रीय अस्पताल ऊना पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद वाहन चालक मौके से फरार है। पुलिस ने सूचना मिलते ही वाहन की तलाश शुरू कर दी है। एसपी अनुपम शर्मा ने घटना की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि हादसे के संदर्भ में अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। उन्होंने बताया कि शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें