फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चलते ट्रक में लगी आग, 20 हजार का गत्ता जला

Tue, 02 Jun 2015 09:45 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊना, टाहलीवाल
विज्ञापन
विज्ञापन
टाहलीवाल(ऊना)।  क्षेत्र के बाथड़ी में चलते ट्रक में अचानक आग भड़क गई। जिससे ट्रक में लोड गत्ता जल गया। घटना में लगभग 20 हजार रुपये के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है। आगजनी के दौरान लोगों में अफरा-तफरी मच गई। हालांकि समय रहते दमकल कर्मियों ने मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पा लिया और ट्रक को जलने से बचा लिया। जानकारी के अनुसार ट्रक चालक विनोद कुमार निवासी बंगा नवाशहर ट्रक में गत्ते का कबाड़ लेकर पंजाब की ओर जा रहा था। इसी दौरान बाथड़ी के पास अचानक गत्ते में आग भड़क गई और देखते ही देखते आग फैलने लगी। जिस पर लोगों ने फौरन इसकी सूचना दमकल विभाग को दी। सूचना मिलते ही दमकल ऊना टीम ने मौके पर पहुंचकर आग को बुझाया एवं स्थिति को काबू में किया। दमकल विभाग ऊना के प्रभारी राज सिंह राणा ने बताया कि आग की सूचना मिलते ही टीम को मौके पर भेजा गया तथा स्थिति को काबू में किया गया। उन्होंने बताया कि घटना में लगभग 20 हजार रुपये का नुकसान हुआ है। लगभग 15 लाख रुपये का नुकसान होने से बचाया गया है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें