फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी को पीटने के आरोप में केस

Wed, 14 Sep 2016 11:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/मैहतपुर
विज्ञापन
crime demo - फोटो : MID DAY
विज्ञापन
क्षेत्र के गांव देहलां में एक महिला ने अपने पति के खिलाफ मारपीट करने का केस दर्ज करवाया है। पुलिस ने शिकायत के बाद आरोपी पति को पुलिस चौकी में तलब किया है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक देहलां निवासी एक महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि मंगलवार सुबह उसका पति बाजार गया हुआ था। करीब 7 बजे नशे की हालत में वह वापस घर लौटा। घर पहुंचने पर पति ने किसी बात को लेकर बहस शुरू कर दी। इसी बीच पति ने उसे डंडे से पीटना शुरू कर दिया। मारपीट में महिला के बाजू और टांगों पर चोटें आई हैं।

पीड़िता ने बताया कि उसकी शादी पांच वर्ष पहले हुई थी और शादी के कुछ समय के बाद से ही सुसराल पक्ष के लोग बिना किसी बात के लड़ाई-झगड़ा करते थे। पति की हरकतों से तंग आकर महिला ने पुलिस चौकी मैहतपुर में अपने पति के खिलाफ मारपीट की शिकायत दी है। उधर, एसपी अनुपम शर्मा ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें