जिला बस स्टैंड में एक व्यक्ति का शव बरामद हुआ है। मृतक की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार शनिवार दोपहर बाद बस स्टैंड के भीतर एक अज्ञात व्यक्ति का शव पड़ा मिला। जिसे देख लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौका पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया।
उधर, एसपी अनुपम शर्मा ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा।