दो अलग-अलग जगहों पर पेश आए सड़क हादसों में दंपति सहित तीन लोग बुरी तरह से हो गए। घायलों को 108 एंबुलेंस की मदद से स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करवाया गया। पुलिस ने भी जांच शुरू कर दी है। शनिवार देर शाम पीरनिगाह के समीप सैली में सड़क हादसे में 30 वर्षीय महिला जख्मी हुई है।
मदनपुर निवासी सुनीता देवी स्कूटर पर सवार होकर तलाई की ओर से वापस घर लौट रही थी। सैली के समीप पहुंचने पर स्कूटर अनियंत्रित होकर स्किड़ हो गया। इसमें महिला को चोटें आई हैं। महिला को 108 एंबुलेंस की मदद से ऊना अस्पताल में भर्ती करवाया गया।
वहीं, दूसरा हादसा रविवार सुबह ललड़ी में पेश आया। इसमें एक दंपति जख्मी हुआ है। जानकारी के मुताबिक तेजा सिंह निवासी टाहलीवाल अपनी पत्नी सुरेश कुमारी के साथ बाइक पर लमलैहड़ी से वापस घर लौट रहा था। ललड़ी के समीप पहुंचने पर ट्राले के साथ टक्कर हो गई। हादसे में दोनों जख्मी हुए है। एसपी ऊना अनुपम शर्मा ने बताया कि पुलिस मामले को लेकर जांच कर रही है।