फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खड़ी कार में अचानक लगी आग

Mon, 24 Apr 2017 10:52 PM IST
अमर उजाला ऊना।
विज्ञापन
विज्ञापन
 जिला मुख्यालय पर बाल स्कूल ऊना के समीप खड़ी एक कार में अचानक आग लग गई। आग से गाड़ी का अगला हिस्सा बुरी तरह से जलकर राख हो गया। सूचना मिलने के बाद दमकल विभाग की गाड़ी मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाया। आग लगने के कारणों का अभी तक खुलासा नहीं हो पाया है। जानकारी के अनुसार सोमवार को बाल स्कूल ऊना के समीप एक कार खड़ी थी। देर शाम अचानक कार में आग की लपटें उठनी शुरू हो गईं। लोगों ने इसकी सूचना दमकल विभाग को दी। दमकल विभाग कर्मियों ने कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया। उधर, एसपी अनुपम शर्मा ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें