क्षेत्र के गांव बटूही में एक 33 वर्षीय विवाहित युवक ने अज्ञात कारणों के चलते जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। तबीयत बिगड़ने पर पीड़ित को उपचार के लिए निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार जारी है। पीड़ित की हालत नाजुक बनी हुई है। बताया जा रहा है कि पीड़ित निजी कंपनी में कार्यरत है और उसका एक बेटा भी है। उधर, एसपी अनुपम शर्मा ने बताया कि पुलिस मामले की जंाच कर रही है।