जिला मुख्यालय स्थित सैनिक कैंटीन के पास से चोरों ने बाइक को दिनदहाड़े चुरा लिया। बाइक के मालिक ने इसकी शिकायत सिटी चौकी में की है। जानकारी के अनुसार बाइक चालक प्रवीण कुमार निवासी बहडाला ने ऊना-चंडीगढ़ नेशनल हाईवे के किनारे शुक्रवार को अपनी बाइक नंबर एचपी-20ई-3925 खड़ी की। जल्दी-जल्दी में बाइक की चाबी निकालना भूल गया। जब वापस लौटा तो बाइक वहां से गायब थी। एसपी अनुपम शर्मा ने बताया कि पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।