फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खड़ी ट्राली से टकराई बाइक, एक की मौत

Mon, 23 Jan 2017 10:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, ऊना
विज्ञापन
accident - फोटो : demo pics
विज्ञापन
क्षेत्र के गांव डंगोली में सड़क हादसे में एक बाइक सवार की मौत हो गई। मृतक की पहचान विजय कुमार (37) निवासी बरनोह के रूप में हुई है।
विज्ञापन


पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के हवाले कर दिया है। बताया जा रहा है कि हादसा इतना जबरदस्त था कि बाइक चालक के सिर व मुंह पर गंभीर चोटें पहुंची। हादसे के कुछ देर बाद घायल ने दम तोड़ दिया।  

जानकारी के अनुसार बरनोह निवासी विजय कुमार रविवार देर सायं बाइक पर सवार होकर जा रहा था कि डंगोली के समीप बाइक अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे खड़ी ट्रैक्टर-ट्राली से जा टकराई। हादसे में विजय गंभीर रूप से लहूलुहान हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्थानीय लोगों की मदद से विजय कुमार को गंभीर हालत में क्षेत्रीय अस्पताल ऊना पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया, लेकिन विजय ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के हवाले कर दिया है। उधर, एसपी अनुपम शर्मा ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें