पुलिस की एसआईयू टीम ने गश्त के दौरान धागा फैक्टरी नंगल सलांगड़ी के पास 10,500 मिली देसी शराब के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। जानकारी के मुताबिक एसआईयू टीम ऊना के पुलिस कर्मियों ने गश्त के दौरान धागा फैक्टरी नंगल सलांगड़ी के नजदीक 10,500 मिली देसी शराब बरामद की।
एसपी अनुपम शर्मा ने बताया कि पुलिस ने आरोपी परविंद्र निवासी नंगल सलांगड़ी जिला ऊना के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।