क्षेत्र के नैहरियां में शराब पीकर हुड़दंग मचाने के आरोप में पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। जानकारी के मुताबिक उपमंडल अंब के तहत नैहरियां में एक व्यक्ति शराब के नशे में लोगों के साथ झगड़ा कर हुड़दंग मचा रहा था। नशे में धुत व्यक्ति के हुड़दंग मचाने की सूचना लोगों ने पुलिस को दी।
डीएसपी जितेंद्र चौधरी ने बताया कि पुलिस ने आरोपी व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।