फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मारुति कार गहरी खाई में गिरी, चार घायल

Sun, 17 Apr 2016 10:39 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, अंब (ऊना)
विज्ञापन
विज्ञापन
सिक्कर का परोह में मारुति कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। इससे चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। कार सवार उपमंडल अंब के भंजाल में शादी समारोह से वापस घर लौट रहे थे। ज्वार के समीप कांगड़ा जिला की सीमा पर सिक्कर का परोह में दुर्घटना हुई। घायलों को उपचार के लिए सिविल अस्पताल अंब लाया गया। तीन घायलों की नाजुक हालत को देखते हुए पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया। कार में सवार 11 वर्षीय बालक को बाल-बाल बच गया।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार दुर्घटना रविवार सुबह लगभग 7 बजे हुई। अंब से नादौन की तरफ जा रही कार ज्वार के निकट सिक्कर का परोह में अनियंत्रित होकर लगभग बीस फुट गहरी खड्ड में जा गिरी। एनएच पर जा रहे लोगों ने तुरंत घायलों की सहायता की और उन्हें कार सेे बाहर निकाला।

दुर्घटना में घायल हुई 37 वर्षीय सुनीता पत्नी राकेश कुमार निवासी डियारा बिलासपुर को अंब से ऊना रेफर किया गया है। 24 वर्षीय पंकज पुत्र रामप्रकाश निवासी सरकाघाट मंडी की नाजुक हालत को देखते हुए उसे पीजीआई रेफर किया गया। 47 वर्षीय राकेश पुत्र मंगतराम निवासी डियारा बिलासपुर तथा 68 वर्षीय राम प्रकाश पुत्र बलीभद्र निवासी सरकाघाट को ऊना रेफर किया गया था। जिन्हें बाद में वहां से पीजीआई रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


उधर, अंब ट्रैफिक पुलिस इंचार्ज राजेंद्र पठानिया ने बताया कि दुर्घटना में चार लोग घायल हुए हैं। इनमें से तीन को पीजीआई रेफर किया गया है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें