ऊना। क्षेत्र के जेजों मोड़ के पास कार व बाइक की टक्कर में बाइक सवार युवक-युवती घायल हुए हैं।
घायलों को उपचार के लिए 108 कर मदद से हरोली अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां से गंभीर हालत में दोनों को क्षेत्रीय अस्पताल ऊना रेफर कर दिया गया, जहां पीड़ितों का उपचार जारी है।
पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार राम किशोर निवासी पंडोगा एवं ममता 27 वर्षीय निवासी टाहलीवाल बाइक पर सवार होकर जा रहे थे कि अचानक ही जेजों मोड़ के समीप कार के साथ उनकी भिड़ंत हो गई। घायलों को 108 रोगी वाहन हरोली की मदद से हरोली अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां से दोनों को क्षेत्रीय अस्पताल ऊना रेफर कर दिया गया। हादसे में दोनों घायलों के सिर एवं टांगों पर गहरी चोटें पहुंची है। एसपी ऊना अनुपम शर्मा ने बताया कि पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।