फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रिप्पल राइडिंग करते बाइक पहाड़ी से टकराई; एक की मौत, दो घायल

विज्ञापन
बाइक एक्सीडेंट - फोटो : सांकेतिक चित्र
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

जोल (ऊना)। पुलिस चौकी जोल के भलखुं गांव में दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि दो लोग बुरी तरह से घायल हो गए। मृतक की पहचान मतलू निवासी फतुआ बिहार के रूप में हुई है।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को क्षेत्रीय अस्पताल ऊना भेज दिया है। वहीं मामले की आगामी छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार बुधवार सुबह मतलू दो साथियों के साथ बाइक पर रौणखर गांव की ओर जा रहे थे। सदाशिव मंदिर के पास भलखुं में बाइक अनियंत्रित होकर पहाड़ी से जा टकराई। हादसे में तीनों बाइक सवार बुरी तरह से घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना के बाद घायलों को फौरन क्षेत्रीय अस्पताल ऊना पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने बाइक सवार मतलू को मृत घोषित कर दिया। हादसे में गौतम और बीरबल को चोटें आई हैं। उनको अस्पताल में उपचार दिया जा रहा है। डीएसपी अशोक वर्मा ने बताया कि पुलिस ने मामले के संदर्भ में कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें