फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्पदंश से 54 वर्षीय व्यक्ति की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
जोल (ऊना)। ग्राम पंचायत अंबेहड़ा के गांव कठोह में 54 वर्षीय व्यक्ति की सर्पदंश से मौत हो गई। व्यक्ति की पहचान युद्धवीर सिंह पुत्र स्वर्गीय मेहर दास निवासी कठोह के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेने के बाद पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना के शव गृह में रखवा दिया है। जानकारी के अनुसार युद्धवीर निवासी कठोह वीरवार देर शाम गांव में अपनी अपनी आटा चक्की में काम कर रहा था। इसी दौरान सांप ने बाजू पर डस लिया। तबीयत बिगड़ने पर उसे क्षेत्रीय अस्पताल ऊना ले जाया गया। गंभीर हालत में देखते हुए चिकित्सकों ने पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया। परिजन युद्धवीर को पीजीआई ले जाते, इससे पहले ही उसने दम तोड़ दिया। एसपी दिवाकर शर्मा ने बताया कि पुलिस ने शव कब्जे में लेने के बाद जांच शुरू कर दी है। परिजनों से भी पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें