अंब (ऊना)। बणे दी हट्टी में जमीनी विवाद को लेकर दो लोगों में मारपीट हो गई। दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर मारपीट का आरोप लगाते हुए थाने में शिकायत दर्ज करवाई है। जानकारी के अनुसार राज रानी निवासी बणे दी हट्टी ने शिकायत की है कि रविवार रात को किसी विवाद को लेकर देवर ने उसके साथ मारपीट कर उसे घायल कर दिया। जबकि दूसरी ओर जोगिंद्र सिंह निवासी बणे दी हट्टी ने उसके साथ मारपीट कर घायल करने का आरोप लगाया है। अंब के थाना प्रभारी मोहन रावत ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। दोनों का मेडिकल करवाकर मामले की जांच शुरू कर दी है।