ऊना। हरोली पुलिस थाना के तहत कांटे में पुलिस ने एक व्यक्ति से लगभग तीन किलो चूरा पोस्त बरामद किया है। आरोपी की पहचान संतोख सिंह निवासी कांटे के रूप में हुई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार पुलिस को सूचना मिली थी कांटे में चूरा पोस्त का अवैध व्यापार चल रहा है। इस पर पुलिस ने योजनाबद्ध तरीके से संतोख सिंह से चूरा पोस्त खरीदने के लिए ग्राहक भेजा, जिस पर पुलिस ने कांटे निवासी संतोख से 2 किलोग्राम 970 ग्राम चूरा पोस्त बरामद हुआ। एसपी संजीव गांधी ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है। उधर, पुलिस ने शिवालिक एवेन्यू के समीप एक युवक से 6 ग्राम हेरोइन बरामद की है। आरोपी की पहचान मनोज कुमार निवासी मोगा पंजाब के रूप में हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार पुलिस ने भटोली कॉलेज के समीप चेकिंग के दौरान मनोज को रोका तो वह भागने लगा। इस पर पुलिस ने तलाशी ली तो युवक से छह ग्राम हेरोइन बरामद हुई। उधर, एसपी संजीव गांधी ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।