फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब के नशे में धुत चालकों के चालान

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

संतोषगढ़ (ऊना)। पुलिस ने शराब के नशे में वाहन चलाने वाले बिगड़ैल चालकों पर शिकंजा कस दिया है। संतोषगढ़ और हरोली पुलिस ने संयुक्त रूप से संतोषगढ़ नगर के वीरभद्र चौक पर शनिवार देर रात नाकेबंदी की।

इस दौरान पुलिस ने शराब के नशे में धुत करीब आधा दर्जन वाहन चालकों के चालान किए। दोपहिया और निजी चार पहिया वाहन चालकों के एल्को सेंसर टेस्ट किए गए। डीएसपी हरोली धनराज सिंह, थाना प्रभारी हरोली रमन चौधरी और संतोषगढ़ चौकी प्रभारी कल्याण सिंह ठाकुर अपनी टीम के साथ संतोषगढ़ नगर के वीरभद्र चौक पर नाका लगाकर बिगड़ैल चालकों के चालान किए। पुलिस ने नाके के दौरान एल्को सेंसर से वाहन चालकों की जांच की। रात साढ़े आठ बजे से शुरू हुआ नाका रात साढ़े 10 बजे तक लगा रहा। पुलिस ने करीब आधा दर्जन वाहन चालकों के ड्रंकन ड्राइव के चालान किए।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीएसपी हेडक्वार्टर अशोक वर्मा ने बताया कि पुलिस ने शराब के नशे में वाहन चलाने पर छह वाहनों के चालान काटे हैं। उन्होंने कहा कि नियमों की अवहेलना करने वालों को किसी भी हालत में बख्शा नहीं जाएगा। डीएसपी ने कहा कि बिगडै़ल चालकों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें