फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फोन पर एटीएम पिन पूछकर खाते से उड़ाए 30 हजार

विज्ञापन
online
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

नंगल। निकटवर्ती बास गांव के युवक से शातिरों ने फोन पर पिन नंबर पूछ कर खाते से 30 हजार रुपये उड़ा लिए। क्षेत्र में बढ़ रही ठगी की वारदातों से लोगों में दहशत है। पुलिस ने पीड़ित युवक की शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर मामले की आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

सूत्रों के अनुसार मोबाइल पर आई कॉल के दौरान युवक 30 हजार रुपये की ठगी का शिकार हो गया। पीड़ित युवक ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि उसे किसी युवक ने खुद को स्टेट बैंक ऑफ इंडिया चंडीगढ़ शाखा का अधिकारी बताते हुए कॉल की। कॉलर ने कहा कि आपका एटीएम बंद होने जा रहा है। अगर आप इसे चालू रखना चाहते हैं तो आप अपने एटीएम का पिन नंबर बताएं। जिस पर पीड़ित युवक उसके झांसे में आ गया और एटीएम का पिन नंबर बता दिया। पिन नंबर बताते ही उसके मोबाइल पर 30 हजार रुपये की नगदी निकालने का मैसेज आया। पीड़ित युवक ने बताया कि मामले की शिकायत पुलिस से की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नया नंगल पुलिस चौकी प्रभारी नरेंद्र सिंह का कहना है कि पुलिस ने पीड़ित युवक की शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। चौकी प्रभारी ने लोगों से अपील की है कि फोन पर आने वाली किसी भी तरह की कॉल पर अपना आधार व एटीएम का पिन नंबर न बताएं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें