हरोली (ऊना)। अपर बढ़ेडा में जहरीला पदार्थ खाने से किशोरी की मौत हो गई। पुलिस ने मामले के संदर्भ में कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। किशोरी ने किन कारणों से जहरीला पदार्थ निगला, इसका अभी खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस ने मामले को लेकर परिजनों के बयान कलमबद्ध करने शुरू कर दिए।
पुलिस के अनुसार बुधवार देर शाम बढ़ेडा अपर की 16 वर्षीय किशोरी ने गलती से कोई जहरीली दवाई खा ली। इससे उसकी तबीयत बिगड़ गई। आनन-फानन में परिजनों ने उसे अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उपचार के दौरान मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि किशोरी जमा दो कक्षा की छात्रा थी। डीएसपी हरोली कुलविंद्र सिंह ने कहा कि पुलिस ने मृतका के परिजनों के बयानों के आधार पर मामला दर्ज करके पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों के हवाले कर दिया है।