फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुजुर्ग को पीटने पर होमगार्ड निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
बुजुर्ग को पीटने पर होमगार्ड निलंबित
विज्ञापन

चोर बताकर पीटा था दुकानदार, पीड़ित की शिकायत पर एसपी ने की कार्रवाई
अमर उजाला ब्यूरो
संतोषगढ (ऊना)।
संतोषगढ़ नगर के मेन बाजार में बुजुर्ग मोची की होमगार्डों की बेरहमी से पिटाई पर पुलिस ने सख्त कदम उठाया है। समाजसेवी संस्थाओं की ओर से आवाज उठाने के बाद एसपी ऊना ने शुक्रवार को दोनों होमगार्डों को निलंबित कर दिया है। साथ ही जवानों को होमगार्ड विभाग में वापस भेज दिया है। होमगार्डों का पहचान बख्शी राम और बलवीर के रूप में हुई है। संतोषगढ़ के वृद्ध दुकानदार तारा चंद को रात करीब तीन बजे पुलिस होमगार्ड जवानों ने लाठियों से बेवजह पिटाई कर दी जिससे तारा चंद बुरी तरह से जख्मी हो गए। उसके शरीर के कई जगह पर जख्मों के गहरे निशान पड़ गए। तारा चंद ने एसपी दिवाकर शर्मा को लिखित शिकायत सौंपी। पुलिस ने तुरंत सख्त कदम दिखाते हुए पुलिस अधीक्षक दिवाकर शर्मा के आदेश पर दोनों होमगार्डों को निलंबित कर दिया। डीएसपी हेडक्वार्टर कुलविंद्र सिंह ने बताया कि एसपी के आदेश पर पुलिस ने दोनों होमगार्डों को निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें