फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लावारिस सांड के हमले से दंपति घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना। गांव झंबर में लावारिस सांड के हमले से दंपति गंभीर रूप से घायल हुआ है। घायलों को उपचार के लिए ऊना अस्पताल में पहुंचाया गया। जानकारी के अनुसार झंबर निवासी दंपति सुरेश व नरेश गांव के पास अपने निजी कार्य से जा रहे थे। इस दौरान लावारिस सांड ने उन पर हमला बोल दिया। उनके चिल्लाने की आवाजें सुनकर स्थानीय लोग एकत्रित हुए। उनको कड़ी मशक्कत के बाद सांड के चंगुल से छुड़ाया। गंभीर हालत में दोनों को क्षेत्रीय अस्पताल ऊना पहुंचाया गया। जहां पर दोनों का इलाज जारी है। सीएमओ ऊना डॉ. प्रकाश दड़ोच ने बताया कि दंपति को अस्पताल ऊना में भर्ती कराया गया है। दोनों के स्वास्थ्य में पहले से सुधार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें