अंब (ऊना)। पुलिस ने अंब में एक व्यक्ति के कमरे में छापामारी के दौरान 7500 मिली देसी शराब पकड़ी है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार पुुलिस थाना अंब के पुलिस कर्मी रविवार शाम के समय अंब में मौजूद थे। इस दौरान एक कमरे की तलाशी लेने पर कमरे से 7500 मिली देसी शराब बरामद की गई। एसपी अनुपम शर्मा ने बताया कि पुलिस ने आरोपी मुनीष कुमार निवासी अंब जिला ऊना के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।