फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो बाइकों की टक्कर में एक युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
गगरेट(ऊना)। दियोली गांव में दो बाइकों की जबरदस्त टक्कर में एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान घनारी गांव के मुकेश के रूप में हुई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को अस्पताल भेज दिया है। मुकेश क्षेत्र के ही एक निजी उद्योग में कार्यरत था। वह शुक्रवार रात को ड्यूटी देने के बाद बाइक से घर लौट रहा था। दियोली के पास सामने से आ रही बाइक से जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में मुकेश बुरी तरह से लहूलुहान हो गया। घटना के बाद उसे 108 एंबुलेंस की मदद से क्षेत्रीय अस्पताल ऊना पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के दौरान अन्य बाइक सवार मौके से फरार हो गए। लेकिन स्थानीय लोगों ने उनके बाइक को जब्त कर लिया। पुलिस ने फरार युवकों की धरपकड़ को जांच शुरू कर दी है। डीएसपी अंब अजय राणा ने बताया कि पुलिस ने मामले के संदर्भ में आगामी कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें