ऊना। यातायात नियमों की अवहेलना पर पुलिस ने 114 वाहनों के चालान काटे। इनमें से 93 चालानों का मौके पर निपटारा कर जुर्माने के रूप में 21 हजार 100 रुपये वसूल किए। इसके अलावा सार्वजनिक स्थलों पर धूम्रपान करने पर 300 चालान काटे गए। एसपी अनुपम शर्मा ने बताया कि यातायात नियमों की अवहेलना करने 57 चालान बिना हेलमेट लगाये दोपहिया वाहन चलाने पर, एक बिना बीमा करवाए वाहन चलाने पर, सात बिना सेफ्टी बेल्ट लगाए वाहन चलाने पर, जबकि 12 चालान बिना लाइसेंस के वाहन चलाने पर किए गए। नौ चालान अनाधिकृत स्थान पर वाहन खड़े करने पर, दो लापरवाही से वाहन चलाने पर, दो वाहन में प्रेशर हॉर्न का प्रयोग करने पर, चार चालान दो पहिया वाहन पर ट्रिपल राइडिंग करने पर, 18 पुलिस संकेतों की अवहेलना करने पर, जबकि एक चालान मोटर वाहन अधिनियम की अन्य धाराओं के तहत किए गए।