फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होर्डिंग तोड़ने वाला आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
जोल (ऊना)। बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का संदेश देने वाले होर्डिंग को नुकसान पहुंचाने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। क्षेत्र में स्थित एक कंपनी के सीसीटीवी में साफ दिखाई दे रहा है कि एक टिप्पर चालक ने होर्डिंग को तोड़ा है। होर्डिंग तोड़ने के पीछे आरोपी की क्या मंशा रही है, इसका अभी तक खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। आरोपी की पहचान भैरा निवासी जसविंदर सिंह के रूप में हुई है। पुलिस ने टिप्पर को भी अपने कब्जे में ले लिया है। टिप्पर गांव पंडोगा का है, जिसे भैरा निवासी जसविंदर चलाता है। उधर, एसपी दिवाकर शर्मा ने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें