फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कन्फेक्शनरी की दुकान में चोरी, तीन ट्रकों के ताले तोड़े

विज्ञापन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

गगरेट (ऊना)।
पुलिस थाना गगरेट के तहत भरवाईं मार्ग पर अज्ञात चोरों ने एक कन्फेक्शनरी की दुकान में चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। शातिरों ने दुकान के पीछे का दरवाजा लोहे की रॉड से तोड़ कर चोरी की। पीड़ित दुकानदार का करीब 15 हजार का सामान चोरी हुआ है।
जानकारी के अनुसार दुकान के मालिक सतपाल सिंह ने बताया कि जब वह सुबह अपनी दुकान पर आया तो देखा कि दुकान का सारा सामान बिखरा पड़ा है। दुकान का गल्ला खाली था। पिछले दरवाजे का ताला भी टूटा पड़ा था जिसे देख उसके होश फाख्ता हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़ित ने तुरंत मामले की शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। चोरों ने थोड़ी ही दूरी पर खड़े ट्रकों के ताले तोड़ कर एक ट्रक से बैट्री को चोरी करने का प्रयास किया लेकिन सुबह ढूंढने पर बैट्री पास ही झाड़ियों के समीप मिल गई। चोरी की वारदात से क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है। उधर, एसपी दिवाकर शर्मा ने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें