अमर उजाला ब्यूरो
ऊना।
पुलिस थाना ऊना के तहत बहाडला में एक ट्रैक्टर और ट्रैवलर गाड़ी की टक्कर में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों वाहनों टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रैक्टर के तीन के टुकड़े हो गए। हादसे में घायल ट्रैक्टर चालक को अस्पताल ले जाया गया जहां से उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया। जानकारी के अनुसार अनूप निवासी बहड़ाला बुधवार देर शाम बहड़ाला के समीप ट्रैक्टर लेकर रोड क्रॉस कर रहा था। इसी बीच ऊना की तरफ से आ रही एक ट्रैवलर गाड़ी से उसकी टक्कर हो गई। घटना में ट्रैक्टर के तीन टुकड़े हो गए और चालक घायल हो गया। घटना के बाद ट्रैवलर गाड़ी दूसरी तरफ दीवार से टकरा गई। इस हादसे में घायल को स्थानीय लोगों की मदद से ऊना अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। चिकित्सकों ने गंभीर हालत में पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया है। एसपी संजीव गांधी ने बताया कि पुलिस मामले की जांच शुरू कर दी है।