फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेड़ा कल्मोट में दो स्टोन क्रैशर सील

विज्ञापन
विज्ञापन
नंगल। गांव खेड़ा कल्मोट में खनन विभाग ने लगभग एक दर्जन स्टोन क्रेशरों में ताबड़तोड़ छापामारी की। अनियमितताएं बरतने पर विभाग ने गांव खेड़ा कम्लोट के दो स्टोन क्रेशरों को सील कर दिया है। जबकि सात गाड़ियों को भी कब्जे में लिया है। एसडीएम नंगल राकेश कुमार गर्ग ने कहा कि तहसीलदार श्रीआनंदपुर साहिब सुरेंद्र सिंह, खनन अधिकारी साधू सिंह, कलमा मोड़ पुलिस चौकी के प्रभारी जसमेर सिंह ने खेड़ा कल्मोट क्षेत्र में चल रहे लगभग एक दर्जन स्टोन क्रेशरों में दबिश दी। इन स्टोन क्रेशरों के मालिकों पर आरोप है कि साथ लगती पहाड़ियों की कटाई की गई है। इसके चलते इन दो क्रेशरों को बंद कर दिया गया है। विभाग ने केस दर्ज कर लिया है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में अवैध खनन को सहन नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें