नंगल। पुलिस ने लाल टंकी पार्क के पास एक युवक को अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार एएसआई इंद्रपाल ने अपनी टीम के साथ लाल टैंकी पार्क के पास एक युवक को अवैध देसी शराब की दो पेटियों के साथ गिरफ्तार किया। नंगल थाना प्रभारी पवन कुमार ने बताया कि आरोपी युवक हरीश कुमार मन्नी निवासी निक्कू नंगल के खिलाफ केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।