फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंगाणा में टेंपो पलटा, एक दर्जन श्रद्धालु गंभीर घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

लठियाणी (ऊना)। उपमंडल बंगाणा के हरी नगर के पास श्रद्धालुओं से भरा टेंपो अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे पलट गया। सड़क हादसे में करीब एक दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हुए। घायलों को 108 एंबुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया है।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि टेंपो में सवार श्रद्धालु बाबा बालक नाथ के दर्शन करने के बाद घर लौट रहे थे। हरी नगर के पास चालक ने टेंपो पर नियंत्रण खो दिया। इससे टेंपो अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे पलट गया। हादसे में टेंपो में सवार करीब एक दर्जन श्रद्धालुओं को चोटें लगीं हैं। घायलों को 108 एंबुलेंस की मदद से उपचार के लिए बंगाणा अस्पताल पहुंचाया गया। जहां घायलों को प्राथमिक उपचार देने के बाद ऊना अस्पताल रेफर कर दिया। घायलों की पहचान आशा रानी (60), इंद्रजीत कौर (25), काजल रानी (40), अनीश (27), हंस राज (25), जसविंद्र देवी (30), सोनाली (16), वंश कुमार (16), जगदीश कुमार (30), राम स्वरूप (67), अश्वनी कुमार (35) सभी निवासी गांव पदराणा तहसील गढ़शंकर जिला होशियारपुर के हैं। इसके लिए हरी किशन (45) निवासी गांव लैलकलां पुलिस थाना गुरायां जिला जालंधर के रूप में का रहने वाला है। एसपी दिवाकर शर्मा का कहना है कि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों की बयान दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें