अंब (ऊना)। चुनाव आयोग की फ्लाइंग स्क्वायड ने चक्क में एक कार से दो पेटी अवैध देसी शराब बरामद की है। सेामवार रात के लगभग नौ बजे फ्लाइंग स्क्वायड की टीम ने रूटीन चैकअप के दौरान चक्क में एक कार को तलाशी के लिए रोका। टीम को कार से देसी शराब के अधिये की दो पेटियां मिलीं। इनमें 48 नग थे। इसके बाद टीम ने इस बारे पुलिस को सूचित किया। डीएसपी अंब मनोज जंबाल ने बताया कि पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।