फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पैंतीस वर्षीय व्यक्ति ने लगाया फंदा

विज्ञापन
d - फोटो : demo pic
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

अंब (ऊना)। उपमंडल लोहारा लोअर में 35 वर्षीय व्यक्ति ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान पंकज पुत्र सतपाल सिंह के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना भेज दिया है। मामले के संदर्भ में आगामी छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार मृतक का विवाह पांच-छह साल पूर्व हुआ था। विवाह के कुछ महीने बाद ही पत्नी ने उसे छोड़ दिया। मृतक की कोई संतान भी नहीं है। वह बेरोजगार था और घर पर ही रहता था। इसके बाद से वह अकसर परेशान रहता था। रविवार को उसके माता-पिता दवा लेने के लिए सुबह घर से निकले थे। शाम को लौटने पर उन्होंने घर से लगभग डेढ़-दो किलोमीटर दूरी से बेटे को फोन मिलाया कि आकर उन्हें ले जाए। जब उसने फोन नहीं उठाया तो माता-पिता ने पड़ोसी को फोन किया। पड़ोस की महिला ने घर में देखा तो पाया कि उसकी लाश फंदे पर लटकी थी। इस बारे में अंब के डीएसपी मनोज जंबाल ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। मृतक का पोस्टमार्टम करवाकर शव वारिसों के सुपुर्द कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें