फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक की टक्कर से छात्रा घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना। स्थानीय रोटरी चौक के पास एक अज्ञात बाइक सवार आईटीआई की प्रशिक्षु छात्रा को टक्कर मारकर फरार हो गया। छात्रा को टांग में गहरी चोटें आई हैं। आईटीआई प्रबंधन ने छात्रा का उपचार स्थानीय अस्पताल में करवाया। जानकारी के अनुसार छात्रा काजल बहुतकनीकी संस्थान में कटिंग एंड टेलरिंग का कोर्स करती है। सोमवार सुबह जब छात्रा सड़क पार कर रही थी तो एक बाइक सवार ने उसे टक्कर मार दी और फरार हो गया। उधर, एएसपी मदन कौशल ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें