अंब (ऊना)। अंब में बाइक सवार व्यक्ति दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गया। मिली जानकारी अनुसार भांजे की बाइक पर 50 वर्षीय तिलक राज निवासी धंधडी अपनी बहन के घर भंजाल से वापस लौट रहा था। अंब के पास बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई। इससे तिलकर राज घायल हो गया। उसे उपचार के लिए सिविल अस्पताल अंब लाया गया। जहां गंभीर हालत को देखते हुए उसे क्षेत्रीय चिकित्सालय ऊना रेफर कर दिया गया। अंब के थाना प्रभारी मोहन रावत ने बताया कि घायल को ऊना रेफर कर दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।